महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के बांद्रा इलाके में दो व्यक्ति नाले में गिर गए। इसके बाद हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है।
महाराष्ट्र के बांद्रा इलाके में गुरुवार रात दो व्यक्ति नाले में डूब गए। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की। हालांकि, वे नहीं मिले। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया, शुक्रवार सुबह एक नाले में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ बरामद किया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि डूबने की वजह से दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई होगी। हालांकि, उसका शव अभी तक बरामद नहीं किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे एसवी रोड और सी लिंक रोड जंक्शन के पास नाले में दो व्यक्ति गिर गए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण वे नहीं मिले।
विज्ञापन
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि, शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव रिक्लेमेशन फ्लाईओवर ब्रिज के पास नाले में तैरता मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जावेद आलम शेख के रूप में हुई है। हालांकि, दूसरे व्यक्ति के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।