फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बिना टिकट यात्रा पर टीटीई ने मांगा जुर्माना तो की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी; पांच गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 05:00 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

महाराष्ट्र में बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों से टीटीई ने जुर्माना मांगा तो, उन लोगों ने उसे पीटा और चलती ट्रेन से फेंकने की धमकी दी। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए टीटीई के साथी को भी नहीं बख्शा। फिलहाल मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कर्जत रेलवे स्टेशन के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तिरुवनंतपुरम-सीएसएमटी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना मांगने पर यात्रियों ने टीटीई और उनके साथी पर हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
यह घटना 11 जनवरी की है। सीनियर टीटीई शामू कल्लू राठौड़ (33) एक रिजर्व कोच में टिकट चेक कर रहे थे। उन्होंने वॉशरूम के पास 15-20 आम यात्रियों की भीड़ देखी। राठौड़ ने उनसे टिकट दिखाने को कहा और जिनके पास टिकट नहीं था, उन्हें जुर्माना भरने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें: Bombay High Court: न्यायालय का बड़ा फैसला, ईडी के जमा पैसों के ब्याज से होगी शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी
एफआईआर के मुताबिक, इसी बात पर ग्रुप के पांच लोगों ने राठौड़ पर हमला कर दिया। उन्होंने राठौड़ को चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की धमकी भी दी। जब राठौड़ के साथी अवनेश कुमार ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी थप्पड़ मारा।
विज्ञापन


कल्याण स्टेशन पर पकड़े गए आरोपी
ट्रेन जैसे ही कल्याण स्टेशन पहुंची, वहां मौजूद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरफीएफ के जवानों ने पांचों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपी मुंबई के वर्ली इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछतांछ जारी है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें