फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीएम शिंदे ने किया दिव्यांग विभाग के गठन का एलान, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र

Sun, 04 Dec 2022 10:36 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिव्यांग विभाग के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। नए विभाग के लिए राज्य सरकार ने 2,063 पद सृजित किए हैं।
विज्ञापन
Eknath Shinde - फोटो : Twitter@mieknathshinde
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने दिव्यांग लोगों के लिए नया विभाग बनाने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में दिव्यांगों के कल्याण के लिए अलग से दिव्यांग विभाग का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए 1,143 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र दिव्यांग विभाग का गठन करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नए विभाग के लिए 2,063 पद सृजित किए हैं जो सभी हितधारकों के विचारों को ध्यान में रखते हुए विकलांगों के कल्याण के लिए नीतियां तैयार करेंगे।

बीते 29 नवंबर को राज्य कैबिनेट की बैठक में दिव्यांग विभाग के गठन को मंजूरी दी गई थी. सरकार का कहना है कि सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग के तहत दिव्यांग लोगों के लिए नए दिव्यांग कल्याण विभाग का गठन किया जाएगा। वर्तमान में दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों का जिम्मा सामाजिक न्याय विभाग के पास है, जो इनके लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास की देखरेख करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें