फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: हावड़ा मेल के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं, रूट की कई ट्रेनें रद्द

Sun, 10 Jun 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Howrah Mail train
विज्ञापन
महाराष्ट्र के इगतपुरी रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल रविवार सुबह हादसे का शिकार हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हादसे में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे गए। हालांकि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर सुरक्षाबल मौजूद हैं। 
विज्ञापन


हादसे के बाद पटरियों की मरम्मत की जा रही है। वहीं, इस घटना की वजह से इस रूट से चलने वाली 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन में देरी हो सकती है। 
 

जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब मुंबई-हावड़ा मेल मुंबई से चलकर नागपुर के रास्ते जा रही थी। शनिवार तड़के 3 बजे के लगभग इगतपुरी पर ट्रेन की पैंट्री कार और दो स्लीपर कोच (S-12, S-13) पटरी से उतर गए। हादसे की वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुणे-दौंड-मनमाड रूट पर डायवर्ट की गई ट्रेनें :
11057 CSMT- अमृतसर एक्सप्रेस 
15645 LTT- गुवाहाटी एक्सप्रेस 
12167 LTT-वाराणसी एक्सप्रेस 

वसई रोड-सूरत-जलगांव रूट पर डायवर्ट की गई ट्रेनें : 
11093 CSMT-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस 
12141 LTT-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 
15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 
12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें