फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अजित पवार दिखाए सख्त तेवर, कहा- अपराधियों को नपुंसक बना देना चाहिए

Sat, 24 Aug 2024 09:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल (महाराष्ट्र)

सार

Maharashtra: उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि जब आरोपी हमारी मां-बहनों और बेटियों पर हाथ डालते हैं, तो उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वे ऐसा दोबारा सोच भी न सकें। मेरी राय में उनके गुप्तांग को हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महिलाओं पर हमला करने वाले अपराधियों को नपुंसक बना देना चाहिए। वे यवतनाल में 'लड़की बहिन योजना' के तहत एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। पवार ने कहा कि राज्य की भाजपा-शिवसेना-राकांपा सरकार किसी भी आरोपी को नहीं बख्शेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी सजा देने वाला विधेयक राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा, जब आरोपी हमारी मां-बहनों और बेटियों पर हाथ डालते हैं, तो उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वे ऐसा दोबारा सोच भी न सकें। मेरी राय में उनके गुप्तांग को हटा देना चाहिए। कुछ लोग इतने गंदे होते हैं कि उनके लिए यह कदम उठाना जरूरी है। बदलापुर में दो बच्चों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर आक्रोश और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्ष ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा करने में विफलता को लेकर सरकार की आलोचना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें