फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: हाफ पैंट पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी तुलजा भवानी मंदिर में एंट्री, परिसर के बाहर लगा बोर्ड

Thu, 18 May 2023 04:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोलापुर से मंदिर में दर्शन करने आई भक्त प्रतिभा महेश जगदाले ने इस निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला हमारी संस्कृति को बचाने में मदद करेगा। मैं इसका स्वागत करती हूं।
विज्ञापन
Tulja Bhavani Mandir - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ओसमानाबाद जिले के तुलजा भवानी मंदिर प्रशासन ने लोगों के हाफ पैंट या "अभद्र" कपड़े पहनकर मंदिर परिसर के भीतर आने पर रोक लगा दी है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त इस मंदिर में आते हैं। मंदिर के प्रशासन ने परिसर के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है, जिसमें मराठी में लिखा है- "असभ्य या अभद्र वस्त्र, अपने शरीर को दिखाने या बरमुडा पहन कर आने वाले भक्तों को यहां एंट्री नहीं दिया जाएगा। कृपया भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखें।"
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन के जनसंपर्क अधिकारी नागेश शिटोले ने कहा- "इन बोर्डों को आज प्रदर्शित किया गया है। हम भक्ति के साथ मंदिर आते हैं, इसलिए मंदिर की पवित्रता को बरकरार रखने के लिए तुलजा भवानी मंदिर के प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाए गए हैं। इस तरह के नियम देश भर के कई मंदिरों में पहले से मौजूद है।" सोलापुर से मंदिर में दर्शन करने आई भक्त प्रतिभा महेश जगदाले ने इस निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला हमारी संस्कृति को बचाने में मदद करेगा। मैं इसका स्वागत करती हूं।

मुंबई: पीओपी से बनी घरेलू गणपति की मूर्तियों पर प्रतिबंध
मुंबई नगर निकाय ने गुरुवार को प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी घरेलू गणपति की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कहा कि चार फुट तक ऊंची मूर्तियां सूखी मिट्टी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से बनी होनी चाहिए। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम आयुक्त आईएस चहल की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया निर्णय इस साल पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्सव समारोह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें