फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मजबूरी का फायदा उठा 20 से 22 साल की लड़कियों से कराती थी जिस्मफरोशी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sun, 24 Jul 2022 02:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मानव तस्करी रोधी शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल ने रविवार को बताया कि मुक्त कराई गईं दो लड़िकयां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। 
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यहां छापेमारी कर तीन लड़कियों को मुक्त कराया है। तीनों लड़कियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। इस दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार कराया गया है। आरोप है कि यही महिला लड़कियों से देह व्यापार करवाती थी। 

विज्ञापन


मानव तस्करी रोधी शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल ने रविवार को बताया कि मुक्त कराई गईं दो लड़िकयां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि एक लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे टीबी से पीड़ित अपने पिता के इलाज का खर्च उठाने के वास्ते देह व्यापार के लिए विवश किया गया।

 

ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस 
पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम यहां वागले एस्टेट क्षेत्र में एक रेस्तरां के पास अपने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा था, जिसके बाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने बताया आरोपी और पीड़िता यहां डोम्बिवली शहर में बार डांसर के तौर पर काम करती थीं, लेकिन कम पैसे मिलने की वजह से उन्होंने देह व्यापार करना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा कि बचाई गईं तीनों महिलाओं को एक आश्रय गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें