फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में बिस्तर से गिरी 160 किलो की महिला, उठाने के लिए दमकल विभाग को बुलाना पड़ा

Thu, 07 Sep 2023 02:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 160 किलो की बीमार महिला गुरुवार की सुबह 8 बजे अपने बिस्तर से गिर गई, उसे उठाने के लिए परिवार वालों को दमकल विभाग से मदद लेनी पड़ी। 
विज्ञापन
Fire department - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 160 किलो वजन वाली बीमार महिला अपने बिस्तर से गिर गई और उसे उठाने के लिए उनके परिवार वालों को दमकल विभाग से मदद लेनी पड़ी। वाघविल इलाके में रहने वाली 62 वर्षीय महिला जो बीमार होने के कारण बाहर आना-जाना नहीं कर सकती है। वह गुरुवार को सुबह के आठ बजे अपने बिस्तर से गिर गई थी। 
विज्ञापन


परिवार वालों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन बिस्तर पर उठाकर नहीं रख पाए। अंत में परिवार वालों ने दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और उन्होंने महिला को उठाकर बिस्तर पर बैठाया।

हालांकि, इस घटना के दौरान महिला को कोई चोट नहीं लगी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पास कई फोन कॉल आते हैं, लेकिन यह घटना असामान्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें