फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सूरत के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में भिड़ंत, सात लोगों की मौत; कई घायल

Tue, 02 Jun 2026 06:17 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, सूरत

सार

सूरत के बारडोली में नेशनल हाईवे 53 पर महाराष्ट्र परिवहन की दो बसें टकरा गईं। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारडोली शहर के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की दो बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई और 35 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यह दुर्घटना बारडोली तालुका के उवा गांव के पास नेशनल हाईवे 53 पर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस सड़क पर ही पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

बारडोली ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर पीएन जडेजा ने बताया कि दोनों बसें महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की थीं। अभी यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है कि टक्कर आमने-सामने की थी या दोनों बसें एक ही दिशा में जा रही थीं। हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: पासिंग आउट परेड सेरेमनी में घुटनों के बल बैठा आर्मी ऑफिसर, साथी को किया प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल

इस हादसे में सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 35 से अधिक घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि जलती हुई बस के अंदर अभी भी कुछ यात्री फंसे हो सकते हैं। दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन


हादसे की खबर मिलते ही सूरत और पड़ोसी तापी जिले की पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि यह हादसा आखिर किन कारणों से हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें