फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण अलग हुई मां और बेटी, वीडियो कॉल कर देखी एक-दूसरे की झलक

Thu, 23 Apr 2020 11:07 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मां और बेटी के बीच वीडियो कॉल - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, भारत में कोरोना संक्रमण के बीच एक मां की ममता आ गई। दरअसल, औरंगाबाद सिविल अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित महिला ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी बेटी से बात की। 

विज्ञापन


कोरोना से संक्रमित होने के कारण मां और बेटी दोनों को अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती कराया गया था। यहां भर्ती होने की वजह से महिला बेटी की एक झलक भी नहीं देख पाई थी। इसलिए अस्पताल के स्टाफ ने मां और बेटी की बात के लिए वीडियो कॉल का इंतजाम किया। जिला सिविल सर्जन डॉक्टर सुंदर कुलकर्णी ने इस बात की जानकारी दी। 

डॉक्टरों ने बताया कि महिला का सफलता पूर्वक प्रसव कराया गया था। लेकिन मां के कोरोना से संक्रमित होने के कारण बच्ची को उससे अलग कर दिया गया। महिला को कोरोना वार्ड में एडमिट कर दिया गया और बच्ची को सामान्य वार्ड में। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला द्वारा बच्ची को जन्म देने की देश में दूसरी घटना है और चीन, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और मुंबई के बाद दुनिया की पांचवीं घटना है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें