फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ करोड़ वसूली मामला: देशमुख और वाजे फिर न्यायिक हिरासत में भेजे गए, सीबीआई को नहीं मिली हिरासत 

Sat, 16 Apr 2022 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देशमुख, उनके दो सहयोगी-संजीव पलांदे और कुंदन शिंदे मनी लॉन्ड्रिग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में थे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौ करोड़ की कथित वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे सहित दो अन्य लोगों को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देशमुख सहित इन आरोपियों को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने इस महीने की शुरुआत में हिरासत में लिया था। हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें विशेष सीबीआई न्यायाधीश डीपी सिंघाडे के समक्ष शनिवार को पेश किया गया था।

विज्ञापन


सीबीआई ने अनिल देशमुख को और तीन दिनों के लिए हिरासत में देने का अनुरोध किया, लेकिन न्यायाधीश सिंघाडे ने सीबीआई के अनुरोध को खारिज करते हुए देशमुख सहित सचिन वाजे, देशमुख के पीएस संजय पलांडे और पीए कुंदन शिंदे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

देशमुख, उनके दो सहयोगी-संजीव पलांदे और कुंदन शिंदे मनी लॉन्ड्रिग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में थे। वहीं, सचिन वाजे, उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटिलिया के पास विस्फोट लदी कार खड़ी करने की साजिश औरकारोबारी मनसुख हिरेन हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें