फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: रैली में हमास का झंडा फहराने का आरोप, सपा विधायक अबु आजमी ने की केस वापस लेने की मांग

Mon, 18 Dec 2023 03:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा के एमएलसी प्रसाद लाड ने बीते हफ्ते विधानपरिषद में चर्चा के दौरान दावा किया कि जलगांव की रैली के दौरान हमास के झंडे लहराए गए।
विज्ञापन
सपा नेता अबु आसिम आजमी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सपा विधायक अबु आजमी ने मांग की है कि जलगांव रैली के दौरान हमास का झंडा फहराने के आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की मांग की है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अबु आजमी ने आरोपों को खारिज कर दिया और इन्हें गलत बताया। बता दें कि बीती 8 नवंबर को जलगांव में फलस्तीन के समर्थन में रैली आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन


भाजपा एमएलसी ने लगाए थे आरोप
भाजपा के एमएलसी प्रसाद लाड ने बीते हफ्ते विधानपरिषद में चर्चा के दौरान दावा किया कि जलगांव की रैली के दौरान हमास के झंडे लहराए गए। साथ ही हमास के समर्थन में नारे भी लगाए गए। भाजपा एमएलसी के दावे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सुनिश्चित किया कि इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान सपा विधायक अबु आजमी ने कहा कि 'एक एमएलसी ने कहा और उसके तुरंत बाद 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। यह दावा झूठा है और प्रदर्शनकारियों ने फलस्तीन का झंडा लिया हुआ था।' अबु आजमी ने कहा कि 'सभी 11 आरोपियों को फंसाया गया है और दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की।' 

अबु आजमी ने कही ये बात
अबु आजमी ने कहा कि धारागांव में फलस्तीन के समर्थन में जो रैली आयोजित की गई थी, उसके लिए इजाजत ली गई थी। एक स्थानीय संगठन ने बाद में एक काउंटर रैली आयोजित की और उसमें भड़काऊ नारे लगाए गए। यह रैली बिना इजाजत के आयोजित की गई थी लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया। सपा विधायक ने कहा कि काउंटर रैली करने वाले प्रदर्शनकारियों ने ही रैली में हमास के झंडे लहराने का आरोप लगाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें