जालना : दुकान से 1.7 करोड़ की चोरी के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जालना जिले में एक दुकान में चोरी के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। परिसर से चोरी हुए 1.7 करोड़ रुपये भी बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अक्षय शिंदे ने बताया कि आरोपी ओल्ड मोंडा में कपड़े की दुकान के कर्मचारी हैं और सोमवार को प्रतिष्ठान में तिजोरी में रखे 1.7 करोड़ रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
एक आरोपी कथित तौर पर तब दुकान में छिपा हुआ था, जब दुकान के मालिक ने रविवार को दुकान बंद कर दी थी। उसने तिजोरी से सारा कैश निकाला और बैग में भर लिया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर निकाल लिया।
दुकान के बाहर उसके अन्य साथी इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, इसके बाद संदिग्धों ने चोरी की नकदी को एक जगह रख दिया और शिरडी भाग गए। अधिकारी ने कहा, बाद में आरोपी को औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया और चोरी की रकम भी बरामद कर ली गई।