पुलिस ने बताया कि 'जब गौरव कोटगिरे अपने गैराज में काम कर रहे थे, तब उन्हें जबरन एक एसयूवी में डाल दिया गया और एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।'
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिवसेना (यूबीटी) नेता का अपहरण होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नांदेड़ शिवसेना यूबीटी के नेता गौरव कोटगिरे का शुक्रवार रात को कुछ नकाबपोश लोगों ने अपहरण कर लिया था। हालांकि कुछ घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। घटना नांदेड़ के बाफना इलाके की है।
विज्ञापन
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस ने बताया कि 'जब गौरव कोटगिरे अपने गैराज में काम कर रहे थे, तब उन्हें जबरन एक एसयूवी में डाल दिया गया और एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।' पुलिस ने बताया कि शिवसेना यूबीटी नेता ने दावा किया है कि आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और उन्हें हथियार के बल पर धमकाया था। आरोपियों ने कथित तौर पर उनसे कहा कि वह राजनीति और संपत्ति सौदों में ज्यादा शामिल न हों और साथ ही अन्य नेताओं के बारे में भी भला बुरा न बोलें।'
नांदेड़ के इतवारा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।