फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नांदेड़ सरकारी अस्पताल के डीन से शौचालय साफ कराने पर डॉक्टर नाराज, आंदोलन करने की दी धमकी

Wed, 04 Oct 2023 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अस्पताल में हो रहे मौत की खबर के बाद हिंगोली के शिवसेना सासंद हेमंत पाटिल मंगलवार को डॉ शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने अस्पताल के डीन एसआर वाकोडे से शौचालय और गंदे बर्तनों को साप करवाया।
विज्ञापन
Nanded Government Hospital - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नानदेड़ सरकारी अस्पताल में 48 घंटों के भीतर 31 मरीजों की मौत के बाद अस्पताल के डीन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनसे जबरन शौचालय साफ कराया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही अस्पताल के डॉक्टरों के संगठन ने वायरल वीडियो पर कोई कार्रवाई नहीं की जाने पर महाराष्ट्र सरकार को आंदोलन करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


अस्पताल में हो रहे मौत की खबर के बाद हिंगोली के शिवसेना सासंद हेमंत पाटिल मंगलवार को डॉ शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने अस्पताल के डीन एसआर वाकोडे से शौचालय और गंदे बर्तनों को साप करवाया। हालांकि, बुधवार को पुलिस ने शिवसेना सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 




इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की महाराष्ट्र इकाई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे को एक ज्ञापन सौंपकर डीन के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। डॉक्टरों के संगठन ने कहा कि कि आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें