फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : शिवसेना विधायक सुर्वे को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने की कोशिश, केस दर्ज

Fri, 17 Dec 2021 02:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई

सार

उपनगरीय मगथाने के विधायक सुर्वे ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें पिछले महीने एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया था। कॉल उठाने पर उन्होंने देखा कि एक महिला अश्लील हरकत कर रही है और तुरंत फोन काट दिया।
विज्ञापन
ब्लैकमेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने मुंबई के दहिसर थाने में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर तैयार एक वीडियो के जरिये उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उपनगरीय मगथाने के विधायक सुर्वे ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें पिछले महीने एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया था। कॉल उठाने पर उन्होंने देखा कि एक महिला अश्लील हरकत कर रही है और तुरंत फोन काट दिया। बाद में उसी नंबर से कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें एक रूपांतरित वीडियो भेजा और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये की मांग की।

इस महीने की शुरुआत में सुर्वे ने दहिसर थाने से संपर्क किया जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) समेत सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें