शिवसेना नेता संजय राउत ने महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। राउत ने शनिवार को कहा कि महंगाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन इस पर न तो पीएम बात कर रहे हैं और न ही वित्त मंत्री। देश व महाराष्ट्र के भाजपा नेता भी इस पर मौन हैं।
विज्ञापन
राउत ने कहा कि भाजपा नेताओं को सिर्फ इस बात की चिंता है कि पंजाब व महाराष्ट्र पुलिस क्या कर रही है। शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में शांति है, लेकिन कुछ नेता देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, हमने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है। इस संबंध में कोई नीति बनना चाहिए।