फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बुलढाणा में शिंदे और ठाकरे गुट के बीच बवाल, प्राथमिकी दर्ज, चार हिरासत में

Sat, 03 Sep 2022 07:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मामले में 4 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। आगे की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
Maharashtra - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बुलढाणा में शिवसेना के शिंदे और ठाकरे गुट के बीच बवाल की खबरें आ रही हैं। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। एसएचओ प्रल्हाद काटकर ने बताया कि शिवसेना का ठाकरे धड़ा एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा था कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शिंदे गुट के लोग आए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद मामला गंभीर होते चला गया। मामले में 4 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। आगे की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन


एनएसए डोभाल ने मुख्यमंत्री-राज्यपाल से मुलाकात की
इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शिंदे से मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में मुलाकात की। राज्यपाल के कार्यालय से एक बयान में कहा गया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। शिंदे के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डोभाल का मुख्यमंत्री आवास पर भगवान गणेश की मूर्ति पर पूजा अर्चना करने के बाद शिंदे ने गुलदस्ता और शॉल से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें