फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के इन बैंको में 4 दिन में हुए 5,000 करोड़ रुपये जमा

Thu, 15 Dec 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान महाराष्ट्र के जिला सहकारी क्रेडिट बैंक (डीसीसी) में पूराने नोट को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। बीते चार दिनों में इस बैंक के अंदर करीब 5,000 करोड़ रुपये की नकदी जमा की गई है। बताया जा रहा है कि 10 नवंबर से 14 नवंबर के दौरान इस बैंक में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा किये गए है।
विज्ञापन


सरकारी बैंकों में ज्यादातर खाते किसानों के होते है और नाबार्ड (कृषि और ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक) से जुड़े होते है। इतनी बड़ी रकम पर बैंके के अधिकारियों ने बताया कि बैंक के कुछ खातों में बेहिसाब नकदी जमा हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में 31 सहकारी बैंकों में से ज्यादातर बैंको का संचालन स्थानीय नेताओं द्वारा किया जाता है।
 
विज्ञापन

8 नवंबर को पुराने 500 और 1000 के नोटों पर रोक लगा दी थी। प्रतिबंध के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सहकारी बैंकों में पुराने नोटों को जमा करने के लिए केवल 4 दिन का समय दिया था। जिसके बाद 3800 से भी अधिक बैंक शाखओं में भारी मात्रा में नकदी जमा की गई। खबरों की माने तो आरबीआई ने सहकारी बैंकों न तो नोट बदलने की अनुमति दी थी और न ही पुराने नोटों को जमा करने की।

केवल इन बैंकों को एक हफ्ते 24,000 रुपये निकालने की अनुमति दी गई थी। वहीं राज्य सहकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया शुरुआत में 2 लाख से अधिक जमा वाले खातों की जांच की जाएगी, उसके बाद दूसरे खातों की भी जांच होगी। उन्होंने ये भी कहा की पिछले हफ्ते जांच करने पर पता चला कि सहकारी बैंक इस्लामपूर की सांगली शाखा में करीब 320 करोड़ की नकदी जमा गई है, वहीं पूणे की शाखा में करीब 600 करोड़ रुपये जमा हुए है।







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें