फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ऑटोरिक्शा में 7.5 लाख रुपये के गहने लेकर शादी में जा रही थी महिला, गोद में बच्चा लिए साथ बैठी एक औरत और फिर...

Sat, 19 Feb 2022 10:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीड़ित महिला के पास एक बैग भी था। दावा है कि इस बैग में सात लाख रुपये से अधिक के आभूषण थे, जिसे उसकी सहयात्री ने चोरी कर लिया। 
विज्ञापन
ऑटोरिक्शा में महिला के आभूषण चोरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला के जेवर चोरी हो गए। यह जेवर ऑटोरिक्शा में सफर के दौरान चोरी हुए, जिसके बाद 57 वर्षीय महिला की ओर से अज्ञात सहयात्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला गुरुवार का है। शिकायत दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह डोंबिवली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। वह ऑटोरिक्शा में थी। इसी दौरान ऑटो में एक और महिला सवार हुई। वह गोद में एक बच्चे को ली हुई थी। महिला व बच्चे के कपड़े गंदे थे। महिला ने पुलिस को बताया कि ऑटोरिक्शा में जगह नहीं था, इसके बावजूद वह मेरे पास बैठी और अपने बच्चे को मेरी गोद में बिठा दिया। 

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पास एक बैग भी था। दावा है कि इस बैग में सात लाख रुपये से अधिक के आभूषण थे। रास्ते में उसकी सहयात्री महिला उतर गई और वहां से चली गई। बाद में उसने अपने बैग को देखा तो उसमें से आभूषण गायब थे। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने बच्चे के माध्यम से उसका ध्यान भटकाकर जेवर चोरी कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें