फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रिलायंस तेल रिफायनरी ने कोविड मरीजों के लिए भेजी 100 टन ऑक्सीजन

Sat, 17 Apr 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने रिलायंस की तरफ से 100 टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस कदम के लिए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तारीफ की 
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में जामनगर स्थित रिलायंस की तेल रिफायनरी कंपनी से महाराष्ट्र को 100 टन ऑक्सीजन भेजी है। इसका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों को उपचार में किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस कदम के लिए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तारीफ की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी को राज्य में ऑक्सीजन की भारी कमी को लेकर दूसरे राज्यों से हवाई मार्ग से आपूर्ति करने की मांग की थी। इस बीच मुकेश अंबानी ने बड़ी पहल की। राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने रिलायंस की तरफ से 100 टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की है।

कोई पैसा नहीं लिया जाएगा
कुल मिलाकर जामनगर रिफाइनरियों से 100 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। एक व्यक्ति ने कहा कि यह आपूर्ति मानवीय आधार पर की जा रही है। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। बता दें, महाराष्ट्र महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है। गुजरात में भी संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि जामनगर में चार दर्जन ट्रक फंसे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें