फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भीषण आग की चपेट में आने से 20 गोदाम जलकर राख; इस साल 25 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त, 97 गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 02:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
भीषण आग की तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल यहां आग के चलते 20 गोदाम जलकर खाक हो गए हैं। इस आग के चलते भारी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। घटना की जांच की जा रही  है। दूसरी ओर, मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स रोधी शाखा (एएनसी) ने इस साल अब तक 25 करोड़ रुपये से अधिक के 777 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त कर इस संबंध में 97 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आठ अफ्रीकी नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन


पहले जानिए अगा लगने की घटना के बारे में
घटना पुणे के गंगाधाम चौक इलाके की है। जहां रविवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग भड़क गई। आग लगते ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जहां आग लगी, वहां बिस्किट, सीमेंट, मोल्डिंग और इलेक्ट्रिकल आइटम, फर्नीचर और सजावटी सामान के गोदाम थे, जो आग की चपेट में आ गए। सभी गोदाम आग के चलते तबाह हो गए और लोगों को भारी नुकसान हुआ है। 

गोदामों में आग लगने के बाद यह भड़कती चली गई और मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग की 22 गाड़ियां भी आग पर समय रहते  काबू नहीं पा सकीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


अब नशीले पदार्थों की जब्ती के बारे में जानिए
वहीं, नारकोटिक्स रोधी शाखा के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पकड़े गए इन आरोपियों में से 38 प्रमुख अपराधी हैं, जिनके पास से 19.11 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया। इन मामलों की जांच से पता चला है कि आरोपियों के गुजरात, बिहार, हैदराबाद, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के ड्रग तस्करों से संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें