फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: जिला स्तरीय सीएम सचिवालय प्रकोष्ठों के गठन की तैयारी, मराठवाड़ा में सरकार के इस फैसले का विरोध

Sun, 18 Dec 2022 06:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

सरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि पहले नागरिकों को अपने आवेदन जमा करने और अपने मुद्दों को हल करने के लिए मुंबई में राज्य सचिवालय जाना पड़ता था। संभागीय सीएम सचिवालय कार्यालयों की स्थापना से उनका समय और प्रयास बच गया।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को लोगों की शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए अपने-अपने जिलों में मुख्यमंत्री सचिवालय प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में एक सरकारी संकल्प (जीआर) शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री सचिवालय प्रकोष्ठ पहले मंडल स्तर पर स्थापित किए गए थे, लेकिन इस सुविधा को आगे जिला स्तर तक बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को पेश आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

सरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि पहले नागरिकों को अपने आवेदन जमा करने और अपने मुद्दों को हल करने के लिए मुंबई में राज्य सचिवालय जाना पड़ता था। संभागीय सीएम सचिवालय कार्यालयों की स्थापना से उनका समय और प्रयास बच गया। अब इस काम को और आसान बनाने और इसे और अधिक पारदर्शी और तेज बनाने के लिए जिला स्तरीय प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कहा गया है कि जिले के रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर सेल का नेतृत्व करेंगे और नायब तहसीलदार इस कार्य में उनकी सहायता करेंगे।
विज्ञापन


कोकण विकास प्राधिकरण के गठन का विरोध
महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे एक संगठन ने राज्य के तटीय जिलों के लिए कोकन विकास प्राधिकरण (केडीए) बनाने के फैसले को लेकर एकनाथ शिंदे नीत सरकार की आलोचना की है। 'मराठवाड़ा अनुशेष निर्मूलन आनी विकास मंच' के अध्यक्ष डॉ. संजय पाटिल ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार की केडीए बनाने की घोषणा नागपुर समझौते का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें