फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Polls: शिवसेना-यूबीटी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची; 15 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान

Sat, 26 Oct 2024 10:30 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उद्दव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। शिवसेना की दूसरी लिस्ट में भायखला से मनोज जामसुतकर को टिकट दिया गया है। वहीं, शिवडी से अजय चौधरी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, संदेश पारकर कणकवली सीट से तो वडाला से श्रद्धा जाधव चुनाव लड़ रही हैं। 

विज्ञापन



पहली सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम थे
इससे पहले शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से प्रत्याशियों की पहली सूची में कुल 65 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। इस सूची में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को वर्ली से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


संजय राउत के भाई पर फिर से पार्टी ने जताया भरोसा
पहली सूची में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के भाई और विक्रोली से मौजूदा पार्टी के विधायक सुनील राउत को फिर से विक्रोली से ही प्रत्याशी बनाया था। वहीं पार्टी ने उस्मानाबाद से पार्टी के विधायक कैलास पाटिल को इस बार धाराशिव विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

पहली सूची में इन्हें मिला था मौका
इससे पहले 23 अक्तूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से भी 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। शिवसेना उद्धव गुट की पहली सूची में उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा से टिकट मिला। वहीं माहिम से महेश सावंत और ठाणे विधानसभा सीट से राजन विचारे को प्रत्याशी बनाया गया। जबकि रत्नागिरि विधानसभा सीट से सुरेश नाथ माने को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। 

सीएम एकनाथ शिंदे को टक्कर देंगे केदार दीघे
शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे ने अपनी पहली सूची में महाराष्ट्र के मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ कोपरी - पचपखड़ी विधानसभा सीट से केदार दीघे से प्रत्याशी बनाया गया। वहीं पार्टी ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ महेश सावंत को उम्मीदवार बनाया।

संजय राउत के भाई पर फिर से पार्टी ने जताया भरोसा
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के भाई और विक्रोली से मौजूदा पार्टी के विधायक सुनील राउत को फिर से विक्रोली से ही प्रत्याशी बनाया गया। वहीं पार्टी ने उस्मानाबाद से पार्टी के विधायक कैलास पाटिल को इस बार धाराशिव विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन

शिवसेना यूबीटी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना उद्धव गुट की तरफ से प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की गई है। इस सूची में कुल तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। जिसमें पार्टी की तरफ से वर्सोवा विधानसभा सीट से हरुन खान को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं घाटकोपर पश्चिम विधानसभा सीट से संजय भालेराव उम्मीदवार बनाए गए हैं। जबकि विलेपार्ले विधानसभा सीट से संदीप नाईक को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें