फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिंदे गुट के सांसद के बयान से बवाल, संजय राउत ने कहा- BJP अपने साथ वालों को ही निगल लेती है

Sat, 27 May 2023 11:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सांसद ने कहा कि भाजपा अविभाजित शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रही थी। इसलिए हमने उनसे दूरी बना ली थी। भाजपा एक अजगर और मगरमच्छ की तरह है, उनके साथ जो रहता है वह उसे निगल लेते हैं। पार्टी तोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अब एहसास होगा कि उद्धव ठाकरे का स्टैंड सही था या फिर नहीं।
विज्ञापन
Sanjay Raut - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिंदे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शनिवार को सांसद के बयान पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय ने कहा कि भाजपा मगरमच्छ और अजगर की तरह है। वह अपने साथ वालों को निगल लेती है। राउत का कहना है कि इसी वजह से उद्धव ठाकरे ने भाजपा से दूरी बना ली थी।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा अविभाजित शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रही थी। इसलिए हमने उनसे दूरी बना ली थी। भाजपा एक अजगर और मगरमच्छ की तरह है, उनके साथ जो रहता है वह उसे निगल लेते हैं। पार्टी तोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अब एहसास होगा कि उद्धव ठाकरे का स्टैंड सही था या फिर नहीं। संजय का दावा है कि शिंदे गुट की शिवसेना काफी बेचैन है। गजानन का बयान एकदम ठीक है। शिंदे गुट के नेता एनडीए में अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। विधायकों कों फंड नहीं मिल रहा। उनका अपमान किया जा रहा है। राज्य और पार्टी की गरिमा बरकरार रखने के लिए उद्धव ने भाजपा से दूरी बनाई थी।

शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद गजानन कीर्तिकर ने शुक्रवार को कहा था कि हम एनडीए का हिस्सा है। हमारा काम भी उसी तरह होना चाहिए लेकिन हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में  मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की बाधाएं दूर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की बाधाओं को दूर कर दिया है। शिंदे ने शनिवार को नीति आयोग संचालन परिषद की बैठक में कहा कि मेरी सरकार ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए रूट क्लीयर कर दिया है। शिवसेना-भाजपा सरकार ने शेड के भूमि विवाद को भी सुलझा लिया है। उद्धव ठाकरे ने हाई प्रोफाइल परियोजना की आलोचना की। शिंदे ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य ने मास्टर प्लान को लागू करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें