शिवसेना (उद्धव गुट) ने एक बार फिर लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष को एकजुट करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शिवसेना ने कहा कि अगर विपक्ष के सभी मुख्य नेता अपने-अपने अहंकार और प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को छोड़कर साथ आए जाएं तो 2024 में भाजपा हराया जा सकता है।
जनता अब राहुल गांधी को पसंद कर रही है
आने वाले चुनावों में भी भाजपा को नुकसान
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में कहा कि भाजपा के लिए कर्नाटक की हार 2024 के लिए एक अपशकुन है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा मध्यप्रदेश भी हार जाएगी। जबकि, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहेगी। राजस्थान में भगवा पार्टी को जादूगर अशोक गहलोत कड़ी टक्कर देंगे। पार्टी का कहना है कि अगर राहुल गांधी उत्तर भारत में एक चुनावी कैंपेन शुरू करें तो उसका काफी असर देखने को मिलेगा। पार्टी का कहना है कि 2024 चुनावों में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कारण ही भाजपा को हार झेलना पड़ेगा। क्योंकि जनता ने इस जोड़ी को हराने का मन बना लिया है।
भाजपा के दावे के उलट है नेताओं का दावा
महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा- लक्ष्य भाजपा को हराना है
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा कोई बड़ी बात नहीं है। वह भी तब, जब हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना हो। नाना पटोले का कहना है कि कांग्रेस राज्य के सभी 48 लोकसभा सीटों पर संगठनात्मक रूप से मजबूत है। हमारा लक्ष्य है कि हम लोकसभा में अधिक से अधिक सीटें जीतें। कांग्रेस को सीटों के बंटवारे को लेकर कोई परेशानी नहीं है। भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही टक्कर दे सकती है। महा विकास अघाड़ी का मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा- पार्टी हमारी महासमुद्र है
महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावालकुले ने विधायक पंकजा मुंडे के बयान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुंडे पार्टी की हैं लेकिन पार्टी मुंडे की नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे परली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में दरकिनार कर दी गई थी। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट विस्तार के बाद उन्होंने कहा था कि शायद वह इस काबिल नहीं है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सके। पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पंकजा मुंडे में खून में भाजपा है। वह गोपीनाथ मुंडे की वारिस हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया है। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक खुला ऑफर दे रही है कि जिसे भी पार्टी में शामिल होना है, वह हो सकता है। उसे हमारी विचारधारा के अनुसार, काम करना होगा। भाजपा एक महासमुद्र है, जो सबको अपने आप में समा लेती है।