रेल मंत्री ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश में अप्रत्याशित बदलाव आए हैं। भाजपा सरकार ने देश में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से पांचवें पायदान पर आ गई है। 10 साल का वह दशक एक खोया दशक है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शासित 2004-2014 दस साल एक खोया दशक है। भाजपा नेता रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शॉर्टकट की राजनीति करने वाले लोगों के खिलाफ भी निशाना साधा है। उन्होंने इसे देश के लिए खतरनाक बताया है।
विपक्ष पर साधा निशाना
विज्ञापन
रेल मंत्री ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश में अप्रत्याशित बदलाव आए हैं। भाजपा सरकार ने देश में अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सालों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से पांचवें पायदान पर आ गई है। 10 साल का वह दशक एक खोया दशक है। विभिन्न पार्टियों द्वारा दिए जा रहे लुभावने उपहारों पर उन्होंने कहा कि इस तरह के शॉर्टकट राजनीति और देश के लिए खतरनाक होते हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि जैसे 2014 और 2019 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया था, वैसे ही इस बार भी 2014 में मोदी नेतृत्व को स्पष्ट बहुमत से विजयी बनाएं।
भारत ने विकास के नए आयामों को छुआ
भाजपा ने कई बार आप और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के रेवड़ी सिस्टम के खिलाफ अपना रुख रखा है। इन आरोपों को विपक्ष ने नकारते हुए कहा कि भाजपा भी कोई अलग नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा हाल में आई मोर्गन स्टेनले रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक दशक से भी कम समय में भारत ने विकास के नए आयामों को अपनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, हम 2026 तक विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे और 2027-28 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। भारत में अब रेलगाड़ियां समय पर चल रही हैं। प्लेटफार्म और रेलगाड़ी में सफाई बढ़ गई है। पिछले नौ सालों में 37 हजार किलोमीटर ट्रैक्स का बिजलीकरण किया गया है। जबकि पिछले 60 दशकों तक सिर्फ 21 हजार किलोमीटर ट्रैक्स का बिजलीकरण किया गया था।
टेक्नोलॉजी में भी हुआ विकास
विज्ञापन
वैष्णव ने कहा कि इंडिया ने टेक्नोलॉजी में भी विकास के नए आयाम को छुआ है। 4जी से अब हम 5जी पर जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 25 लाख नौकरियां दी गई हैं। निर्यात में भी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब से वह राजनीतिज्ञ बने हैं, तब से उनके रंग ही बदल गए हैं।