फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाई अजित पवार से मिलने पहुंचीं सुप्रिया सुले, बैठक में बारामती से जुड़ा मुद्दा उठाएंगी

Sat, 24 Feb 2024 03:26 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सुप्रिया सुले ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि मेरी सीट (बारामती) में उजनी बांध और नजरे बांध में पानी खत्म हो गया है। अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं और पुणे जिले के संरक्षक मंत्री है। इसलिए मैं उनसे मिलने आई हूं।
विज्ञापन
अजित पवार और सुप्रिया सुले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में टूट और पार्टी पर हक को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को राकांपा-शरदचंद्र पवार की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले अपने भाई और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मिलने पहुंचीं। बताया गया है कि पश्चिमी महाराष्ट्र में पानी की किल्लत को लेकर अजित पवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में विधायक रोहित पवार और राजेश टोपे शामिल थे।
विज्ञापन


यहां सुले ने मुलाकात के बाद कहा, “पीने और सिंचाई के लिए पानी का मुद्दा गंभीर है। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र (पुणे जिले में बारामती) में जल संकट के बारे में जानकारी देने के लिए अजित पवार से मुलाकात की। राजेश टोपे ने भी अपने क्षेत्र (घनसावंगी) के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनसे मुलाकात की।”

राकांपा शरदचंद्र पवार की नेता ने पत्रकारों से कहा, “बैठक के बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैं दिल्ली में भाजपा मंत्रियों से भी मिलती हूं। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में उजानी और नाजारे बांधों में पानी खत्म हो रहा है। मैंने राज्य सरकार से राहत उपाय करने का आग्रह किया है।”
विज्ञापन


वहीं, कर्जत-जामखेड़ के विधायक रोहित पवार ने कहा कि पुणे जिले के संरक्षक मंत्री अजित पवार ने एक मार्च से कुकडी जलाशय से पानी छोड़ने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, “मेरे विधानसभा क्षेत्र को कुकड़ी जलाशय से पानी मिलता है इसलिए मैंने यह अनुरोध किया, जिसे उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।”

गौरतलब है कि सुप्रिया सुले ऐसे समय में अजित पवार से मिली हैं, जब सुनेत्रा पवार (अजित की पत्नी) के सुले के खिलाफ बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें