केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि चीनी उद्योग को ताकत देने और सशक्त बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। निश्चित रूप से महाराष्ट्र के चीनी उद्योग और किसानों को इसका फायदा होगा। सहकारिता मंत्री महाराष्ट्र को फायदे देने वाले निर्णय लेंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यानी मंगलवार को गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान चीनी उद्योग, मंत्रिमंडल विस्तार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि चीनी उद्योग को ताकत देने और सशक्त बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। निश्चित रूप से महाराष्ट्र के चीनी उद्योग और किसानों को इसका फायदा होगा। सहकारिता मंत्री महाराष्ट्र को फायदे देने वाले निर्णय लेंगे।
वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 26 जनवरी को लेकर राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त है। पुलिस और जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं, उम्मीद है 26 जनवरी के दिन कोई अप्रिय घटना नहीं होगी।
विज्ञापन
इस बीच एनसीपी नेता अजित पवार के मातोश्री में शिवसेना (ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने की संभावना है। पवार पुणे जिले की दो सीटों चिंचवाड़ और कस्बा पेठ पर होने वाले उपचुनाव पर चर्चा के लिए वे ठाकरे से मुलाकात कर रहे हैं।