फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: सिरुमलाई पहाड़ी में सरकारी बस पलटी, हादसे में 15 लोग घायल; तेलंगाना के छात्र को US में मारी गई गोली

Tue, 24 Jan 2023 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Bus - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के सिरुमलाई पहाड़ी में मंगलवार को एक सरकारी बस के पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बस 18वें मोड़ पर गड्ढे में पलट गई। डिंडीगुल जिला एसपी भास्करन ने बताया कि हादसा कोहरे के कारण हुआ। घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


इस बीच तेलंगाना के एक छात्र को अमेरिका के शिकागो में लूटपाट की कथित कोशिश के दौरान गोली मार दी गई। छात्र के माता-पिता से इस बात की जानकारी मिली। लड़के के पिता श्रीनिवास राव ने बताया कि के. साई चरण 11 जनवरी को शिकागो में एमएस करने के लिए अमेरिका गया था।

हालत खतरे से बाहर
उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को हुई और साई चरण के दोस्तों ने सोमवार को उन्हें इस बारे में जानकारी दी। साई चरण के दोस्तों ने भी उन्हें बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। श्रीनिवास ने बताया कि हमें इस घटना के बारे में जानकारी मिली...हम सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें