फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह से मिले अजित पवार, सीटों के बंटवारे को लेकर कही ये बात

Sat, 25 Nov 2023 12:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि फिलहाल सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि सीट बंटवारा वैकल्पिक योग्यता के आधार पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
Amit Shah, Ajit Pawar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने बताया कि फिलहाल सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। 
विज्ञापन


अजित पवार ने कहा, 'फिलहाल सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई। हमारे बीच इस बात की चर्चा हुई कि सीट बंटवारा वैकल्पिक योग्यता के आधार पर ही की जाएगी। मौजूदा समय में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनाव के बाद ही सीट बंटवारा पर चर्चा होगी।'

इससे पहले 10 नवंबर को भी अजित पवार ने अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुलिल पटेल भी मौजूद थे। बता दें कि महाराष्ट्र में फिलहाल मराठा आंदोलन जारी है। इसे लेकर राज्य के कई शहरों में प्रदर्शन किया गया, जो हिंसा का रूप ले लिया था। मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें