फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थानांतरित; 10 जिलों को मिले नए कप्तान

Thu, 30 Apr 2026 10:48 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही अब 10 जिलों की पुलिस कमान बदल गई है। मुंबई पुलिस और राज्य खुफिया विभाग सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं में नए चेहरों की तैनाती से कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गुरुवार शाम को राज्य के गृह विभाग ने तबादलों की एक महत्वपूर्ण सूची जारी की। इसमें उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक स्तर के 21 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस बड़े बदलाव के तहत प्रदेश के 10 जिलों को नए पुलिस प्रमुख मिले हैं।
विज्ञापन


प्रमुख जिलों में कप्तानों की तैनाती
आधिकारिक जानकारी के अनुसार,  नासिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल को अब मुंबई में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बनाया गया है। उनकी जगह पर ठाणे ग्रामीण के एसपी डीएस स्वामी को नासिक ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, सोमनाथ घारगे को अहिल्यानगर के एसपी पद से हटाकर राज्य पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। अब चंद्रपुर के एसपी मुमक्का सुदर्शन अहिल्यानगर के नए कप्तान होंगे।

खुफिया विभाग और साइबर सेल में बदलाव
राज्य खुफिया विभाग में तैनात रहे संदीप घुगे को अब मुंबई पुलिस में ट्रांसफर किया गया है। वहीं, परभणी के एसपी रविंद्र सिंह परदेसी को अब राज्य खुफिया विभाग में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। जालना के एसपी अजय बंसल को महाराष्ट्र साइबर सेल का नया एसपी नियुक्त किया गया है। मालेगांव के अतिरिक्त एसपी तेगबिंदर सिंह संधू को पदोन्नत कर जालना का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ठाणे मर्डर मिस्ट्री सुलझी: पुलिस डॉग 'बेली' की सूंघ से खुला राज, दबोचा गया शातिर कातिल; दोस्त ही निकला हत्यारा

अमरावती और नंदुरबार के नए समीकरण
अमरावती ग्रामीण में अमरावती ग्रामीण के एसपी के रूप में परतवाड़ा यौन उत्पीड़न मामले की जांच संभालने वाले सुंगुरी विशाल आनंद को अब धुले का एसपी नियुक्त किया गया है। नंदुरबार के एसपी श्रवण दत्त का तबादला भी राज्य पुलिस मुख्यालय कर दिया गया है। उनकी जगह अब अश्विनी सानाप को नंदुरबार का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नई नियुक्ति
वाशिम के एसपी अनुज तारे को अब एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भेज दिया गया है। वाशिम जिले की कमान अब निकेश खातमोडे के हाथों में होगी। इसके अलावा, चंद्रपुर जिले में आयुष नोपानी को नया एसपी नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अनुराग जैन को मुंबई पुलिस में उपायुक्त के पद पर भेजा गया है। सरकार के इस कदम को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम फैसला माना जा रहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें