फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः पुलिस ने महिला स्वयं सहायता समूहों को हनुमान चालीसा का जाप करने से रोका, जानिए क्या है मामला

Mon, 13 Feb 2023 03:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

नागपुर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृहनगर है और वह यहां के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। देवेंद्र फडणवीस वर्धा जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं। 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्वयं सहायता समूहों को पुलिस ने हनुमान चालीसा का जाप करने से रोक दिया। दरअसल प्रदर्शनकारी महिलाएं हनुमान चालीसा का जाप करने के लिए महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय जा रहीं थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बता दें कि वर्धा की महिला एसएचजी की सदस्य मानदेय जारी करने की मांग को लेकर नागपुर में एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रही हैं। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा उनके मानदेय पर रोक लगा दी गई है। जिसके खिलाफ महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन को देखते हुए रविवार को नागपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। नागपुर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृहनगर है और वह यहां के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। देवेंद्र फडणवीस वर्धा जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं। 

प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे निहाल पांडे ने बताया कि उन्होंने अपनी मांग को लेकर फडणवीस के आवास के पास संविधान चौक से त्रिकोणी पार्क तक एक रैली निकालने की योजना बनाई थी। सीताबुल्दी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर मार्च करना शुरू किया, तो उन्हें रोक दिया गया। पांडे ने दावा किया कि इन महिलाओं के लिए बिना मानदेय के गुजारा करना मुश्किल हो गया है। फडणवीस एक सप्ताह से विरोध के बावजूद प्रदर्शनकारियों से नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें