फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Mon, 13 Feb 2023 03:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पेश किए गए विशेषाधिकार प्रस्ताव के खिलाफ भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद विधायकों ने सदन से वॉकआउट भी किया। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार का दिन भारी हंगामे के नाम रहा। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ  उन पर आक्षेप लगाने और विधानसभा का अपमान करने के लिए विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया। इसके विरोध में भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद विधायकों ने सदन से वॉकआउट भी किया। 

विज्ञापन

 

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनपर विशेषाधिकार प्रस्ताव लगाए जाने पर प. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। अधिकारी ने कहा कि कि मैंने विधानसभा में कानून व्यवस्था, IAS-IPS के संबंध में, वित्तीय नियमों की अनुशासनहीनता, CVC दिशानिर्देश का उल्लंघन सहित कई मुद्दों पर जब राज्य की सरकार को घेरना शुरु किया तो पहले तो सरकार के मंत्री की ओर से मुझे चुप करवाने का प्रयास हुआ। इसके बाद मुझ पर विशेषाधिकार प्रस्ताव लगाया गया। उन्होंने (विधानसभा अध्यक्ष) मुख्यमंत्री(ममता बनर्जी) को खुश करने के लिए यह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें