प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें जनजातीय छात्रों के लिए 38 एकलव्य आवासीय स्कूल की सौगात शामिल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य देशभर में आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के साधनों और सामुदायिक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने 173 परियोजनाओं का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री ने 173 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें आदिवासी छात्रों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (EMRS) और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत बनाए गए 100 बहुउद्देशीय केंद्र शामिल हैं। ये केंद्र सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने और सामुदायिक गतिविधियों के संचालन में मदद करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।