फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ओबीसी वर्ग के व्यक्ति को दी गईं यातनाएं, गर्म छड़ से दागा, वीडियो सोशल मीडिया पर आने से हुआ बवाल

Wed, 05 Mar 2025 11:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने इस मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके भाई और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पीड़ित से पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसके बाद घटना को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मराठी सरपंच की यातनाएं देकर निर्मम हत्या करने का मामला अभी चल ही रहा है कि महाराष्ट्र के जालना जिले में एक पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को यातनाएं दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसे लेकर बवाल हो गया। ओबीसी संगठनों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना जालना जिले के भोकरदान तहसील की है। जहां जानेफल गांव के रहने वाला पीड़ित व्यक्ति महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में दर्शन पूजन करने गया था। वहां दो आरोपी पहले से मौजूद थे। पीड़ित का दोनों के साथ पुराना विवाद था। मंदिर में भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा और यातनाएं दीं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे जबरन मंदिर की रसोई में ले गए, जहां उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने पीड़ित को गर्म छड़ से दागा, जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह पिटाई के निशान बन गए। पीड़ित को पिटाई से गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हंगामा
पुलिस ने इस मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके भाई और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पीड़ित से पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसके बाद घटना को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। जालना में प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दूसरे आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें