फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गला दबाकर पत्नी की हत्या की, फिर कंबल-प्लास्टिक में लपेटकर समुद्र में फेंका शव; पुलिस का खुलासा

Wed, 14 Jun 2023 06:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नवाब मुरू शेख के तौर पर हुई है, जो महिला का पति है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस ने पिछले महीने ठाणे जिले के मुंबरा क्रीक में मिली एक महिला की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में उन्होंने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मुंबई के वर्सोवा की रहने वाली महिला का शव 27 मई को कंबल में लिपटे और प्लास्टिट की एक चादर से सील खाड़ी में तैरता पाया गया था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नवाब मुरू शेख के तौर पर हुई है, जो महिला का पति है। शेख ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह ता, जिस वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या में उसके साथी सलमान उर्फ रज्जन कुल्लू खान ने मदद की थी। 

शेख को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली, जिसके बाद उन्होंने जांच के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक ऑटोरिक्शा चालक को पकड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें