फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर डेढ़ किमी तक घसीटा, केस दर्ज; दहेज के लिए गर्भवती की हत्या

Mon, 13 Feb 2023 08:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

माणिकपुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संपतराव पाटिल ने बताया कि कार के ड्राइवर (19 वर्षीय) के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसे रविवार शाम को घटना के बाद गिरफ्तार किया गया। उस पर हत्या के प्रयास सहित अन्य अपराधों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालघर जिले के वसई शहर में एक कार ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बोनट पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। जंपिंग सिग्नल पर रोके जाने पर ड्राइवर ने अचानक गाड़ी चलाई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


माणिकपुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संपतराव पाटिल ने बताया कि कार के ड्राइवर (19 वर्षीय) के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसे रविवार शाम को घटना के बाद गिरफ्तार किया गया। उस पर हत्या के प्रयास सहित अन्य अपराधों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।  उन्होंने बताया कि कांस्टेबल वसई में एक व्यस्त जंक्शन पर ड्यूटी पर तैनात था। उसने उत्तर प्रदेश पंजीकरण वाली कार को ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए देखा और उसके ड्राइवर को रुकने के लिए कहा। 

"जब कांस्टेबल ड्राइवर से पूछताछ कर रहा था, तो उसने अचानक कार की स्पीड को तेज कर दिया और पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी, जिससे वह उसके बोनट पर गिर गया। इसके बाद वह उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे वह घायल हो गया।" पाटिल ने कहा, ट्रैफिक जाम के कारण कार रुक गई और आसपास खड़े लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया, कार ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य का निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई: दहेज के लिए सात माह की गर्भवती की हत्या
मुंबई के धारावी इलाके में दहेज को लेकर हुए झगड़े के बाद एक गर्भवती महिला की उसके पति और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी। जबकि उसके पति और उसके ससुराल वालों ने दावा किया है कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है। वहीं, महिला के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जो मौत के बारे में जानने के बाद उत्तर प्रदेश से यहां पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया, रोशनी कन्हैयालाल सरोज (26 वर्षीय) शनिवार तड़के कामगार चॉल स्थित अपने घर में मृत पाई गई। उसने एक साल पहले कन्हैयालाल से शादी की थी। कन्हैयालाल ने कथित तौर पर दहेज के रूप में पांच लाख रुपये और एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल मांगी थी। उन्होंने बताया कि महिला के माता-पिता आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थे, इसलिए शादी के दौरान उन्होंने एक सोने की चेन, अंगूठी और पचास हजार रुपये दिए थे। इसके बाद से रोशनी को उसके ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जा रहा था। पिछली रात हाथापाई के बाद सात महीने की गर्भवती रोशनी ने अपने पिता को घटना के बारे में सूचित किया था। 

उसके माता-पिता आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थे, इसलिए शादी के दौरान एक सोने की चेन, अंगूठी और 50,000 रुपये दिए। इसके बाद से रोशनी को उसके वैवाहिक घर में परेशान किया जा रहा था। पिछली रात हाथापाई के बाद सात महीने की गर्भवती रोशनी ने अपने पिता को घटना के बारे में सूचित करने के लिए घर पर फोन किया था।

धरावी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, शनिवार तड़के उसने अपनी बहन को फोन करने की कोशिश की थी, लेकिन उससे वह संपर्क न कर सकी। कुछ समय बाद सुबह साढ़े पांच बजे रोशनी मृत पाई गई। अधिकारी ने बताया, उसके पति और ससुराल वालों का कहना है कि उसने फांसी लगाई है। वहीं, उसके पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका गला घोंटा गया था। फिर हत्या को आत्महत्या के रूप में पेश करने के लिए फांसी दी गई। उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी में उसके (आरोपी) माता-पिता को भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन

नासिक में टावर वैगन की चपेट में आने से 4 रेल ट्रैकमैन की मौत
महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को एक टावर वैगन की चपेट में आने से चार रेलवे ट्रैकमैन की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना लासलगांव और उगांव स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5.45 बजे हुई। घटना उस समय हुई जब ट्रैकमैन काम कर रहे थे जब टॉवर वैगन गलत साइड से आया और उन्हें कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लासलगांव पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि वैगन चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि चारों कर्मचारियों को लासलगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संतोष भाऊराव केदारे (38), दिनेश सहदू दराडे (35), कृष्णा आत्माराम अहिरे (40) और संतोष सुखदेव शिरसाठ (38) के रूप में हुई है।

भुसावल मंडल रेल प्रबंधक एसएस केडिया ने इस घटना के बारे में बताया कि तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 50,000 रुपये और बाद में प्रत्येक को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मृतक के एक परिजन को जल्द ही रेलवे में नौकरी भी दी जाएगी। इसके अलावा पेंशन और बकाये का भुगतान भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें