विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में सोमवार (13 फरवरी) को हुई। कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी टीम यूपी वॉरियर्स में कई उपयोगी खिलाड़ियों को शामिल किया है। उसने नीलामी में 16 खिला[ड़ी खरीदे। इनमें भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी रहीं। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ में खरीदा।
नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने 10 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा है। वहीं, छह विदेशी क्रिकेटर टीम में शामिल हुए हैं। नियमों के मुताबिक, एक टीम के पास कम से कम 15 और अधितकम 18 खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति थी। इनमें छह विदेशी खिलाड़ी हो सकती थीं। यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की तीन, इंग्लैंड की दो और दक्षिण अफ्रीका की एक खिलाड़ी को खरीदा।