फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बिना रजिस्ट्रेशन का चल रहा था अस्पताल, गर्भवती महिला की मौत, दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 01 Feb 2023 03:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शांति नगर पुलिस थाने के निरीक्षक विक्रम मोहिते ने बताया कि भिवंडी निजामपुर नगर निगम के एक चिकित्सा अधिकारी ने महिला की मौत की जांच की गई और यह सामने आया कि आरोपी के पास 31 से संचालित प्रसूति गृह की अनुमति नहीं थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे जिले में कथित तौर पर बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे एक अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद पुलिस ने दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वाडपे गांव की रहने वाली 31 वर्षीय महिला का इलाज किया, जिसकी 25 जनवरी को भिवंडी शहर के तेमघर स्थित अस्पताल में मौत हो गई थी।   

शांति नगर पुलिस थाने के निरीक्षक विक्रम मोहिते ने बताया कि भिवंडी निजामपुर नगर निगम के एक चिकित्सा अधिकारी ने महिला की मौत की जांच की गई और यह सामने आया कि आरोपी के पास 31 से संचालित प्रसूति गृह की अनुमति नहीं थी। उन्होंने बताया कि एक आरोपी के पास चिकित्सकीय अभ्यास करने की डिग्री भी नहीं थी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को 30 और 41 वर्षीय दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत) के साथ-साथ महाराष्ट्र नर्सिंग होम पंजीकरण नियम और महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिशनर्स अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और चिकित्सा केंद्र को सील करने की प्रक्रिया चल रही है।

ठाणे : भाजपा पदाधिकारी समेत चार को अग्रिम जमानत
ठाणे जिला अदालत ने पिछले साल बैनर लगाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान छेड़छाड़ और अन्य आरोपों में गिरफ्तार भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी सहित चार लोगों को बुधवार को अग्रिम जमानत दे दी।

अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश एएस भागवत ने भाजपा पदाधिकारी प्रशांत जाधव, उनके पिता हरिश्चंद्र जाधव, दत्ताराम परब और धनंजय कावले को राहत दी। ठाणे शहर में शिवसेना की एक पूर्व महिला पार्षद की शिकायत पर नए साल की पूर्व संध्या पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जाधव ने बाद में पूर्व पार्षद और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना (बालासाहेबांची) गुट से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जाधव के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ प्राथमिकी झूठी है और इस पर विचार किया गया है।

मुंबई: झुग्गी बस्ती में कपड़ा यूनिट में लगी आग, एक महिला की मौत
मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में स्थित कुछ कपड़ा इकाई में बुधवार को आग लगने से एक महिला ( 62 वर्षीय) की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि अशोक मिल परिसर में दो मंजिला इमारतों के भूतल पर स्थित कम से कम चार से पांच इकाइयां दोपहर के करीब लगी आग से प्रभावित हुईं। अधिकारी ने बताया कि आग कपड़ा इकाइयों में बिजली के तारों, मशीनरी और कपड़ों तक ही सीमित रही। 

अधिकारी ने बताया कि यह लेवल-I की आग थी। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, लेवल-I को अल्प आपातकालीन कॉल के रूप में माना जाता है। आग बुझाने के अभियान के दौरान एक महिला भूतल पर एक बाथरूम के अंदर फंसी हुई मिली। उन्होंने बताया कि उसे सायन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंबई हवाई अड्डे पर जब्त की गई 33.60 करोड़ रुपये की कोकीन
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक भारतीय यात्री को कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने 16 छोटे साबुन के डिब्बों में साबुन की मोम की परत के नीचे  33.60 करोड़ रुपये की 3.36 किलोग्राम कोकीन छिपा रखी थी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। आरोपी अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचा था। 

डीआरआई ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। जानकारी मिली थी कि एक भारतीय नागरिक इथियोपियन एयरलाइंस के विमान से नशीले पदार्थ के साथ मुंबई आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर डीआरआई ने उसकी जांच की थी। यात्री को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 76 किलो गांजा किया बरामद
वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दादर रेलवे स्टेशन के बाहर से 30 लाख रुपये मूल्य का 76 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान 4 ड्रग पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। भोईवाड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें