फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मां के साथ करता था दुर्व्यवहार, नाबालिग ने शख्स की हत्या कर लिया बदला, गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 05:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि रविवार को व्यक्ति ने नाबालिग की मां के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ कांदिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। 43 वर्षीय मृतक अब्दुल रहीम मलिक कांदिवली के ईरानीवाड़ी इलाके का रहने वाला था जो लड़के की मां के साथ अकसर छेड़छाड़ और अपमानजनक टिप्पणियां करता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार को व्यक्ति ने नाबालिग की मां के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ कांदिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। जब महिला के बेटे को उस व्यक्ति की हरकत का पता चला तो उसने मृतक के सिर और गर्दन पर पेंचकस से वार किया। 

घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। उसे फिलहाल हिरासत में लेकर सुधार केंद्र भेज दिया गया है। 
विज्ञापन



चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही बुजुर्ग को टिकट कलेक्टर ने गिरने से बचाया

मुंबई के वडाला स्टेशन में एक वरिष्ठ टिकट कलेक्टर ने 73 वर्षीय बुजुर्ग को चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरने से बचाया। यह घटना प्लैटफॉर्म नंबर एक की रविवार दोपहर तीन बजकर दस मिनट की है। 

महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गई और ट्रेन उसे घसीट कर ले जा रही थी। महिला के साथ उसकी बेटी भी यात्रा कर रही थी। वह मदद के लिए चिल्लाने लगी । वहां टिकट चेक कर रहे वरिष्ठ टिकट कलेक्टर सुधीर कुमार मांझी यह घटना देख मदद के लिए भागे। उन्होंने महिला को खींचा, जिससे उसकी जान बच गई।

प्लैटफॉर्म में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला की मदद के लिए प्लैटफॉर्म में मौजूद अन्य लोग भी पहुंचे थे। इस घटना के बाद अधिकारी ने बताया कि महिला को  ज्यादा चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें