फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: सोलापुर में कार में मिलीं दो EVM, अमरावती में BJP को समर्थन देने पर AIMIM पार्षद निलंबित

Sun, 08 Feb 2026 07:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र में शनिवार को हुए जिला परिषद चुनाव के दौरान एक नाबालिग द्वारा वोट डालने का दावा किया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि अकलुज के यशवंत नगर में एक पोलिंग बूथ के अंदर अर्जुन सिंह मोहिते पाटिल का बेटा उनके बगल में खड़ा दिख रहा है और EVM का बटन दबा रहा है। बाद में, मोहिते पाटिल ने कहा कि लड़का सिर्फ यह देखना चाहता था कि वोट कैसे डाला जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा देखना चाहता था कि वोट कैसे डाला जाता है और इसीलिए मैं उसे अंदर ले गया। पोलिंग अधिकारियों ने आपत्ति जताई, लेकिन मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि जब मैं वोट डालूं तो उसे मेरे बगल में खड़े रहने दें। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक है।'

सोलापुर में कार में मिलीं दो ईवीएम मशीनें, अधिकारियों ने बताया- ये रिजर्व थीं
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शनिवार रात एक कार में दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें मिलीं। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये मशीनें रिजर्व थीं और मतदान में उपयोग नहीं हुईं। सोलापुर समेत राज्य के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए शनिवार को चुनाव हुए थे।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के करीब 12 बजे, मोहोल शहर के होटल स्वराज्या के पास, चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी के लिए किराए की कार में यह ईवीएम पाई गई। इस घटना के बाद कुछ राजनीतिक दलों ने मशीनों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई और प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। एनसीपी के एक प्रत्याशी ने इस घटना की गहन जांच की मांग भी की।

सूचना मिलते ही चुनावी रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि यह मशीनें केवल रिजर्व थीं और मतदान में इस्तेमाल नहीं हुई थीं। दोनों मशीनें सील बंद हालत में थीं। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए इस्तेमाल की गई सभी ईवीएम शनिवार रात 10:30 बजे तक स्ट्रॉंग रूम में सुरक्षित कर दी गई थीं।

विज्ञापन

अमरावती मेयर चुनाव में भाजपा को समर्थन देना AIMIM पार्षद को पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासन
महाराष्ट्र के अमरावती नगर निगम में मेयर चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करना एआईएमआईएम की पार्षद मीरा कांबले को भारी पड़ गया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने बताया कि अमरावती नगर निगम चुनाव में पार्टी ने 12 सीटें जीती थीं और मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव में तटस्थ रहने का फैसला किया गया था। यह चुनाव शुक्रवार को आयोजित हुए थे। हालांकि, मीरा कांबले ने पार्टी के फैसले की अनदेखी करते हुए भाजपा के मेयर उम्मीदवार श्रीचंद तेजवानी के समर्थन में हाथ उठाया। इस घटनाक्रम के बाद एआईएमआईएम ने मीरा कांबले को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया है और उनकी पार्षद सदस्यता रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अमरावती में पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें