फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्ति जताने पर नाबालिग के साथ मारपीट, 12 गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 12:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

खडकपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने पोस्ट अपलोड करने वालों से उन्हें डिलीट करने के लिए कहा तो तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे जिले के कल्याण में सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध करने पर 17 वर्षीय एक दलित युवक की पिटाई करने के आरोप में शनिवार को 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फूड डिलीवरी फर्म में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले युवक को इंस्टाग्राम पर बुद्ध पूर्णिमा उत्सव के बारे में कुछ पोस्ट मिली थी, जो उसे आपत्तिजनक लगी।
विज्ञापन


खडकपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने पोस्ट अपलोड करने वालों से उन्हें डिलीट करने के लिए कहा तो तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कहा कि अगले दिन लोगों का एक समूह उस आउटलेट में घुस गया जहां वह काम करता था। उसे वडावली-अटाली इलाके में एक जंगल में ले गया, उसके कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे सड़क पर घुमाया। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया और 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

दया नायक ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर का पदभार संभाला
मुठभेड़ विशेषज्ञ दया नायक ने शनिवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा इकाई 9 में निरीक्षक का पदभार संभाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नायक को 28 मार्च को महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) से मुंबई पुलिस में स्थानांतरित किया गया था और वह पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एटीएस के साथ तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। नायक ने ट्वीट कर कहा, एटीएस महाराष्ट्र के साथ तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद मुंबई अपराध शाखा में नई पोस्टिंग ज्वाइन की है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं के साथ मुंबई की सेवा करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें