फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महिला पुलिसकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, चोर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 26 May 2023 01:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुलिस ने रामचंद्र के रूप में की है। पुलिस ने आगे कहा कि पंत नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पुलिसकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिसकर्मी द्वारा दायर शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उन्हें अश्लील मैसेज भेजा गया था। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुलिस ने रामचंद्र के रूप में की है। पुलिस ने आगे कहा कि पंत नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला पुलिसकर्मियों को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में रामचंद्र के रूप में पहचाने गए शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। 

चोर होने के शक में युवक की पिटाई, मौत
उपनगरीय बोरीवली में गुरुवार को चोर होने के शक में भीड़ ने एक 29 वर्षीय युवक की पिटाई कर दी। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मुंबई की कस्तूरबा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों की भीड़ ने कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने इलाके के बोरीवली में सचिन नाना काले उर्फ प्रवीण शांताराम लहाने (29) की देर रात पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे बचाया और नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। अधिकारी ने कहा, शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी। जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। लेकिन कुछ समय बाद युवक को बेचैनी हुई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें