एक व्यक्ति की हत्या करने और उसके शव को मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एक कार में छोड़ने फेंकने के आरोप में पुणे के देहू रोड से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की हत्या पिछले साल नवंबर में की गई थी।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात अपराधी हैं उन्होंने पीड़ित को घातक रूप से गोली मार दी। पकड़े गए आरोपियों ने सस्ती कीमत पर सोना बेचने के बहाने उससे सात लाख रुपये लिए थे, लेकिन वह देने में विफल रहे।
डीसीपी (अपराध) अमित काले ने बताया कि पिछले साल 18 नवंबर को तारा गांव के पास एक कार में गोलियों से जख्मी एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान बाद में पुणे जिले के मावल निवासी के रूप में हुई। पनवेल तालुका पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था।
काले ने कहा कि पुलिस ने जांच के दौरान नवी मुंबई के पनवेल और मुंबई-गोवा राजमार्ग के एक हिस्से से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। इस बीच, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली बाद में दोनों आरोपियों को पुणे के पास देहू रोड पर ढूंढा गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि वे कुख्यात अपराधी हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, उनमें से एक मामले के सिलसिले में एक साल से यरवदा केंद्रीय जेल में बंद है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल व तीन राउंड बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पीड़ित लोगों को सस्ते दाम पर सोना बेचने का झांसा देकर उनसे ठगी करता था।
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत
मुंबई की निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे एक श्रमिक की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक 20 वर्षीय श्रमिक को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने के लिए एक श्रमिक ठेकेदार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को उपनगरीय कलिना में सीएसटी रोड पर हुई घटना के सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित और उसके सहकर्मी मुंबई विश्वविद्यालय परिसर के पास निर्माणाधीन साइट पर एक सुरक्षा जाल स्थापित कर रहे थे, जब वह फिसल गया और ढांचे की तीसरी मंजिल से गिर गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां भर्ती करने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।