इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रक के ऑटो रिक्शा से टकरा जाने पर चार यात्रियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
कैसे हुई टक्कर
उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात करीब नौ बजे रामनगर के बाबूपेठ इलाके में हुई है। ट्रक बल्लारशाह से चंद्रपुर की ओर जा रहा था, जबकि सात यात्रियों को लेकर ऑटो रिक्शा विपरीत दिशा में जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रेलवे पुल पर ट्रक चालक ने स्टीयरिंग व्हील पर नियंत्रण खो दिया और गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे रिक्शे को टक्कर मार दी।
चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया था, लेकिन गुरुवार सुबह उसे रामनगर पुलिस ने पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
शिवसेना के बागी विधायकों के खिलाफ होगी सुनवाई
शिवसेना विधायकों द्वारा दायर अयोग्यता याचिकाओं के संबंध में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर 23 नवंबर को सुनवाई करेंगे। पिछले हफ्ते, सुप्रीम कोर्ट ने नार्वेकर को सीएम एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक शिवसेना विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले के लिए एक सप्ताह के भीतर समयसीमा तय करने के लिए कहा था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि स्पष्ट रूप से फैसले के निर्देश के बावजूद अभी तक कुछ नहीं किया गया है।
महाराष्ट्र सरकार का अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के प्रतिनिधियों को आमंत्रण
महाराष्ट्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों को आरक्षण मुद्दे पर बातचीत के लिए मुंबई बुलाया है। मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ की छात्र शाखा के प्रमुख रवींद्र टोंगे पिछले 18 दिनों से यहां भूख हड़ताल पर हैं। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को चंद्रपुर में राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके प्रतिनिधियों से प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने का भी आग्रह किया।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कथित घटना कांदिवली पूर्व के गोकुलनगर में सोमवार रात करीब 11.45 बजे घटी। शिकायतकर्ता सिद्धार्थ अंगूरे दफ्तर से घर लौट रहा था।