मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को चलती कार में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य मामले में बांद्रा वर्ली सी लिंक से सुबह के करीब तीन बजकर 45 मिनट पर एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। तटरक्षक बल और दमकर की टीम व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना वर्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में घटी।