फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: कंपनी के खाते को हैक कर 16 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 08 Oct 2023 02:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 पुलिस को हैकिंग और धोखाधड़ी के मामले में कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की भी आशंका है। पुलिस की जांच दल ने कई नकली दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
hacking - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में व्यक्तियों के एक समूह ने एक पेमेंट गेटवे सेवा प्रदाता कंपनी के खाते को हैक कर विभिन्न बैंक खातों से 16,180 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निकाल ली। यह धोखाधड़ी लंबे समय से ही चल रही थी, लेकिन अप्रैल में एक कंपनी के भुकतान गेटवे खाते को हैक करने और उसमें से 25 करोड़ रुपये निकाले जाने का मामला ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज होने के बाद प्रकाश में आई। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो उन्हें 16,180 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का पता चला। ठाणे क्राइम ब्रांच की शिकायत के बाद नौपाड़ा पुलिस ने संजय सिंह, अमोल अंडाले, अमन, केदार, समीर दिघे, जीतेन्द्र पांडे समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 409 (भरोसे का आपराधिक उल्लंघन), 467, 468 (जालसाजी), 120B (आपराधिक साजिश) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

पुलिस ने बताया कि फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफआईआर के अनुसार जीतेन्द्र पांडे बैंक में रिलेशनशिप और सेल्स मैनेजर के तौर पर आठ से 10 साल तक काम किया है। पुलिस को इस मामले में कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की भी आशंका है। पुलिस की जांच दल ने कई नकली दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें