महाराष्ट्र के बीड जिले में एनसीपी की एक पार्षद के पति की भीड़ ने सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर डाली। भीड़ को संदेह था कि अपहरण के एक मामले में वह शिकलीगर समुदाय की मदद कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के परली-वैजनाथ नगर के फुले नगर क्षेत्र में पांडुरंग गायकवाड़ (50) पर भीड़ ने कथित रूप से तलवारों, दरांती और लाठी से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया, ‘सोमवार को हुए हमले में गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’