फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: NCB ने ड्रग्स तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश, जब्त किए 50 करोड़ की 20 किलो मेफेड्रोन, तीन गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसे पैसे नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त हुआ था। शुक्रवार को ऑपरेशन के तहत एजेंसी ने 20 किलो ड्रग्स जब्त किए, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर ड्रग्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट को डोंगरी क्षेत्र से संचालित होने वाली एक ड्रग सिंडिकेट के बारे में सूचना मिली थी, जो शहर के विभिन्न हिस्सो में मेफेड्रोन की तस्करी कर उसका वितरण करता था। 
विज्ञापन


एजेंसी को तस्कर एन खान के आवास पर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने खान पर निगरानी रखनी शुरू की। एनसीबी की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें खान का सहयोगी ए अली फंस गया, उसके पास से तीन किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान खान के पास से दो किलो मेफेड्रोन बरामद किया गया है। 

अधिकारी ने बताया कि र पूछताछ के दौरान खान ने खुलासा किया कि उसने इलाके की रहने वाली ए एफ शेख नामक महिला से मादक पदार्थ खरीदा था। एनसीबी की एक अन्य टीम ने महिला के घर में छापा मारकर 15 किलो मादक पदार्थ जब्त किए। ड्रग्स के अलावा महिला के पास से 1.10 करोड़ रुपये, 186.6 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए गए। 
विज्ञापन


पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसे पैसे नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त हुआ था। शुक्रवार को ऑपरेशन के तहत एजेंसी ने 20 किलो ड्रग्स जब्त किए, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

जांच के दौरान पता चला कि तीनों ही आरोपी पिछले सात-दस साल से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे। महिला आरोपी का विभिन्न शहरों में संपर्क था, उसने ड्रग्स व्यवसाय के लिए एक कंपनी भी खोल रखी थी। 

इस रैकेट से जुड़े कुछ सदस्यों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं और सिंडिकेट के शेष सहयोगियों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें